लेखनी कहानी -17-Mar-2024
शीर्षक - रहस्यमय गांव
आज की कहानी रहस्यमय गांव अपनी कहानी में सच और हकीकत ही लिखते हैं परंतु रहस्यमय गांव के लिए हम कुछ इंटरनेट की मदद से सच की जानकारी ले कर के आपको लिख रहे हैं। आशा है आप सभी को रहस्यमय गांव की जानकारी होगी। दोस्तों, यह दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। खासकर भारत जहाँ आज भी ऐसे चौंका देने वाले रहस्य मौजूद हैं जिन्हें जानकर वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। ऐसे ही भारत के कुछ गांव हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जायेंगे। राजस्थान के जैसलमेर जिले का एक गांव ‘कुलधरा गांव’ जो एक ही रात में वीरान हो गया। जी हाँ कुलधरा गांव जो पिछले 170 सालों से वीरान पड़ा है। एक रात अचानक से पूरा का पूरा गांव गायब हो गया। यह कैसे हुआ इसका जबाब तो लोग आजतक नहीं समझ पाए। वैज्ञानिक भी इस बात को लेकर अचरच में हैं। कोई भी इस राज़ को समझ नहीं पा रहा है। इस गांव के गायब होने के पीछे एक सच्ची कहानी बताई जाती है। माना जाता है करीब 200 साल पहले कुलधरा गांव पालीवाल ब्राह्मणों से आबाद हुआ करता था। उस गांव में एक अय्याश दीवान सालम सिंह था, जिसकी गंदी नजर गांव कि एक खूबसूरत लड़की पर थी। दीवान उस लड़की को किसी भी कीमत पर पाना चाहता था। वो दीवान उस लड़की के घर वालों की भी डरा धमकता था की यदि अगले पूर्णमासी तक उसे लड़की नहीं मिली तो वह गांव पर हमला करके लड़की को उठा ले जाएगा।
सभी गांव वाले दीवान के इस घृणित कार्य से गुस्से में थे। अपने आत्मसम्मान के लिए गावं के 84 परिवारों ने उस दीवान की रियासत छोड़ने का फैसला ले लिया। कहा जाता है की सभी गावं वालों ने गांव छोड़ने के निर्णय के लिए एक मंदिर में बैठक बुलाई और फैसला लिया गया की हम अपने गांव की लड़की को किसी भी हालत में उस दीवान के सुपुर्द नहीं करेंगे।
यह 84 गावं के परिवार सुबह इस गावं को तो छोड़ गए पर जाने से पहले इस गांव को श्रापित कर गए की यह गांव कभी नहीं बसेगा। समय बीतते बीतते 82 गावं तो दुबारा बस गए पर दो गांव कुलधरा और खाभा आज तक वीरान पड़े हैं। आज यह दोनों गावं भारतीय पुरातत्व विभाग के संरक्षण में हैं। दिन के समय यह गावं सैलानियों के लिए खोल दिए जाते हैं। कहते हैं की आज भी यहां लोगों की आहात सुनाई देती हैं और ऐसा आभास होता ही की बाज़ार खुला हुआ हैं। सचमुच यह एक रहस्य है जिसे आज तक कोई नहीं सुलझा पाया। ऐसे ही रहस्यमय गांव हमारे भारतवर्ष अनछुए पहलुओं के साथ बहुत हैं। आज आप राजस्थान की एक गांव का लुत्फ ले चुके हैं। सभी की प्रतिक्रिया हमें लेखन के लिए उत्साह वर्धन देती है आप सभी पाठकों की प्रतिक्रिया की इंतजार में आपका मित्र लेखक नीरज अग्रवाल चंदौसी उत्तर प्रदेश।
Babita patel
30-Mar-2024 09:58 AM
Amazing
Reply
RISHITA
21-Mar-2024 11:40 PM
V nice
Reply
Gunjan Kamal
18-Mar-2024 11:55 PM
बहुत खूब
Reply